Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

महाशिवरात्रि पर उमड़ी भीड़, दो दिन मनेगी

महाशिवरात्रि पर उमड़ी भीड़, दो दिन मनेगी
, मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018 (13:24 IST)
नई दिल्ली। देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि आस्था का यह पर्व 13 और 14 फरवरी दोनों दिन मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शेयर बाजार, सर्राफा बाजार मंगलवार को बंद रहेंगे। 
 
हालांकि श्रद्धालुओं में इस बात को लेकर असमंजस है आखिर किस दिन मनाया जाए शिवरात्रि पर्व। कुछ जहां मंगलवार को महाशिवरात्रि मना रहे हैं, वहीं कुछ लोग 14 फरवरी यानी बुधवार को महाशिवरात्रि मनाएंगे। उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर परिसर में मंगलवार को ही महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। 
 
कब मनाएं महाशिवरात्रि 
 
मोदी ने दी शुभकामनाएं : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं।
 
पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धा का सैलाब उमड़ा हुआ है। श्रद्धालु लंबी लाइन में लगकर महादेव के दर्शन कर रहे हैं।
 
बाजार बंद : बंबई शेयर बाजार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, विदेशी मुद्रा बाजार, सर्राफा और जिंस बाजार सहित सभी प्रमुख बाजार महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंगलवार को बंद रहेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कोचीन शिपयार्ड में पोत में लगी आग, चार की मौत