Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

वायु प्रदूषण पर भड़के वरुण गांधी, कहा- न तो सरकार गंभीर और न ही लोग

वायु प्रदूषण पर भड़के वरुण गांधी, कहा- न तो सरकार गंभीर और न ही लोग
, गुरुवार, 3 नवंबर 2022 (15:19 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बिगड़ने के बीच भाजपा नेता और सांसद वरुण गांधी ने इस संकट से निपटने में विभिन्न सरकारी एजेंसियों के बीच समन्वय की कमी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि न तो सरकार और न ही लोग इस समस्या के बारे में गंभीर हैं।
 
वरुण ने ट्वीट किया, दिल्ली NCR धुआं-धुआं है! अस्पताल सांस, दिल और फेफड़े के मरीजों से भरे पड़े हैं। हर परिवार जिसे मैं जानता हूं वहां कोई न कोई खांसी, जुकाम और जकड़न से जूझ रहा है। इस विकराल समस्या के निदान के प्रति न सरकार गंभीर है न जनता। कहीं पराली, कहीं पटाखे, अपनों को ही जहर परोसना बंद करिए।
 
उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली-एनसीआर में 10 में से 8 बच्चों को सांस की समस्या है। वर्षों की चर्चा के बाद, कई सरकारी संस्थाओं के बीच चिंता / समन्वय की निरंतर कमी क्यों है?
 
गांधी ने हैरानी जताई कि क्या समस्या को हल करने की लागत चार करोड़ 60 लाख लोगों के लिए जीवन भर बीमारी के इलाज में आने वाले खर्च से अधिक है?
 
हवा की गुणवत्ता बिगड़ने के बीच भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) ने हर साल पैदा होने वाले इस संकट के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। आप दिल्ली और पंजाब में सत्ता में हैं। पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ी हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मोरबी हादसे पर खड़गे ने उठाया सवाल, कहा- खुद को पाकसाफ साबित करे गुजरात सरकार