Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बड़ी खबर, यूपी के बाहुबली मुख्‍तार अंसारी को 10 साल की सजा

Webdunia
शनिवार, 29 अप्रैल 2023 (13:39 IST)
Mukhtar Ansari sentenced to 10 years: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को गैंगस्टर एक्ट (gangster act) में एमपी-एमएलए कोर्ट ने शनिवार को 10 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने अंसारी पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। दरअसल, इस मामले में फैसले के लिए कोर्ट ने 15 अप्रैल की तारीख तय की थी, लेकिन पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण उस समय फैसला नहीं आ सका था। 
 
क्या है मामला : मोहम्मदाबाद पुलिस ने कृष्णानंद राय हत्याकांड और वाराणसी में नंदकिशोर रूंगटा के मामले में सांसद अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुख्‍तार अंसारी जेल में बंद है, जबकि सांसद भाई अफजाल अंसारी जमानत पर हैं।

गाजीपुर में 29 नवंबर 2005 को चुनावी रंजिश के चलते मोहम्मदाबाद से तत्कालीन भाजपा विधायक कृष्णानंद राय समेत 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्तार अंसारी और उसके भाई अफजाल अंसारी को आरोपी बनाया गया था।

मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट पर 2002 में कृष्णानंद राय ने अफजाल अंसारी को हराया था। इसी रंजिश के चलते कृष्णानंद राय की हत्या हुई थी। 

5 बार विधायक रह चुका है मुख्‍तार : मुख्तार अंसारी मऊ जिले की मऊ सदर विधानसभा सीट से लगातार 5 बार विधायक रह चुका है। अंसारी ने 2022 में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था और उसकी सीट पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) से बेटे अब्बास अंसारी विधायक चुने गए थे। अंसारी इस समय आपराधिक मामलों में बांदा की एक जेल में बंद है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments