Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

चुपके से आ रहा आपातकाल, क्या हमें चुप रहना चाहिए : उद्धव ठाकरे

Webdunia
बुधवार, 21 नवंबर 2018 (07:24 IST)
मुंबई। शिवसेना ने परोक्ष रूप से सत्तारूढ़ भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि चुपके से आपातकाल आ रहा है। शिवसेना महाराष्ट्र और केंद्र सरकार में भाजपा की सहयोगी है, लेकिन दोनों भगवा दलों के बीच क्षेत्रीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर लगातार तकरार होती रहती है।
 
एक सवाल पर ठाकरे ने कहा कि पत्रकारों को आलोचना करते वक्त कठोर शब्दों के इस्तेमाल से हिचकना नहीं चाहिए और अगर ऐसी आलोचना की मंशा साफ है तो यह कोई मुद्दा नहीं है। ठाकरे ने सवाल किया, हालांकि, आज चुपके से आपतकाल दस्तक दे रहा है। क्या हमें चुप रहना चाहिए? 
 
भाजपा पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस मामला राष्ट्रपति चुनाव के दौरान फिर से खुला था और अब लोकसभा चुनाव के पहले राम मंदिर का मुद्दा उठाया जा रहा है।
 
ठाकरे ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन वह भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का हवाला दे रहे थे। जुलाई 2017 में राष्ट्रपति पद के चुनाव के पहले उन्हें दावेदारों में अग्रणी माना जाता था। बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले पर उसी साल अप्रैल में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद उनकी दावेदारी पर अटकलें खत्म हो गई।
 
ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि वह 25 नवंबर को अयोध्या जाएंगे लेकिन उन्होंने अभी यह फैसला नहीं किया है कि क्या वह वहां पर रैली करेंगे या नहीं। 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments