Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारत में पाबंदी से TikTok परेशान नहीं, 3 साल में 1 अरब डॉलर के निवेश की योजना

Webdunia
शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 (21:35 IST)
नई दिल्ली। छोटे वीडियो बनाने में मददगार मोबाइल एप टिकटॉक (TikTok) की मूल कंपनी बाइट डांस ने कहा है कि वह भारत में अपने एप पर पाबंदी से परेशान नहीं है और यहां के भारतीय बाजार के प्रति उत्साह जताया है। चीन की इस कंपनी ने अगले 3 साल में भारत में 1 अरब डॉलर से अधिक के निवेश की योजना बनाई है।
 
 
बाइटडांस को दुनिया के सर्वाधिक मूल्यवान स्टार्टअप में से एक माना जाता है। उससे सॉफ्टबैंक, जनरल एटलांटिक, केकेआर आदि जैसे निवेशक निदेशक मंडल में शामिल हैं। कंपनी हेलो और  वीगो वीडियो जैसे मंच की भी पेशकश करती है।
 
बाइट डांस की निदेशक (अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक नीति) हेलेना लर्श्च ने कहा कि कंपनी पिछले कई महीनों से अपनी सामग्री नीति को सुदृढ़ बना रही है। हम निश्चित रूप से मौजूदा गतिविधियों से दु:खी हैं लेकिन हमें मसले को सुलझाने की उम्मीद है। हम भारतीय उपयोगकर्ताओं के प्रति प्रतिबद्ध हैं। कंपनी के रूप में हम अगले 3 साल में भारत में 1 अरब डॉलर निवेश पर विचार कर रहे हैं। कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाएगी और इस साल के अंत तक इसे बढ़ाकर 1,000 करेगी।
 
टिकटॉक एप अपने उपयोगकर्ताओं को छोटी अवधि का वीडियो बनाने और उसे साझा करने की सुविधा देता है। इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या 12 करोड़ है। मद्रास उच्च न्यायालय ने 3 अप्रैल को केंद्र को टिकटॉक एप पर पाबंदी लगाने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट से यह पता चलता है कि इसमें ऐसे एप के जरिए अश्लील और अनुचित सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
 
उच्चतम न्यायालय ने मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। इसके बाद गूगल और एपल ने टिकटॉक को अपने एप स्टोर से हटा दिया है ताकि उसे डाउनलोड नहीं किया जा सके।

लर्श्च ने अदालती कार्यवाही पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को उच्चतम न्यायालय तथा 24 अप्रैल को मद्रास उच्च न्यायालय में होगी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 20 लाख का इनाम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

આગળનો લેખ
Show comments