Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

संजय सिंह का दावा, पारित नहीं हो सकेगा सेवा विधेयक, 'इंडिया' के सभी घटक दल करेंगे विरोध

Webdunia
बुधवार, 2 अगस्त 2023 (18:20 IST)
Sanjay Singh's claim regarding service Bill : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 उच्च सदन में पारित नहीं हो सकेगा। सिंह ने कहा कि दिल्ली में सेवाओं से जुड़े अध्यादेश की जगह लाए गए विधेयक का उच्च सदन में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के सभी घटक दल विरोध करेंगे।
 
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में मंगलवार को उक्त विधेयक पेश किया। यह विधेयक लागू होने पर उच्चतम न्यायालय के उस आदेश को पलट देगा जिसमें दिल्ली की निर्वाचित सरकार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं पर अधिकार दिए गए थे।
 
इस बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि यह ‘असंवैधानिक’ विधेयक संघीय ढांचे तथा लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा, जब यह विधेयक राज्यसभा में आएगा तो इंडिया गठबंधन के सभी सदस्य इसका विरोध करेंगे। लड़ाई उच्चतम न्यायालय में भी चल रही है। यह विधेयक निश्चित रूप से पारित नहीं हो पाएगा।
 
सिंह ने मणिपुर के हालात के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, मणिपुर हो या मेवात, जहां भी भाजपा है, वहां हिंसा, नफरत और दंगे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। अगर देश में दंगे नहीं होंगे तो भाजपा को कैसे फायदा होगा।
 
उन्होंने कहा, यह स्कूलों और रोजगार के मुद्दों पर काम नहीं चाहती, लेकिन लोगों को हिंसा के लिए उकसा सकती है। अब देश की जनता को सोचना होगा कि वे स्कूल और अच्छा इलाज चाहते हैं या नफरत की राजनीति में उलझना चाहते हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में AQI में आया सुधार, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

शुद्ध 24 कैरेट की नहीं होती ज्वैलरी, खरा सोना चाहिए तो निवेश के लिए ये हैं बेहतर विकल्प

रीवा में पति को पेड़ से बांधकर महिला से गैंगरेप, भैरव बाबा के दर्शन करने गए थे

Cyclone dana : एक्शन में NDRF और ODRF, उखड़े पेड़ों को रास्ते से हटाने में जुटे

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 10 लाख का इनाम

આગળનો લેખ
Show comments