Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राहुल के बयान पर शिवसेना की चेतावनी, सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं

Webdunia
शनिवार, 14 दिसंबर 2019 (19:39 IST)
नई दिल्ली। शिवसेना के संजय राऊत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर संबंधी बयान पर चेतावनी देते हुए शनिवार को कहा कि महात्मा गांधी और पं. जवाहरलाल नेहरू की तरह विनायक दामोदर सावरकर भी राष्ट्र के गौरव हैं और उनके सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

राऊत ने मराठी भाषा में एक ट्वीट में कहा कि वीर सावरकर सिर्फ महाराष्ट्र के ही नहीं, देश के देवता हैं, सावरकर नाम में राष्ट्र अभिमान और स्वाभिमान है। गांधी-नेहरू की तरह सावरकर ने भी देश की आजादी के लिए जीवन बलिदान किया। इस देवता का सम्मान करना चाहिए। उसमें कोई भी समझौता नहीं होगा। जय हिंद।

उन्होंने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि हम पंडित नेहरू, महात्मा गांधी इन्हें मानते हैं, आप भी वीर सावरकर का अपमान मत करो। जो समझदार होता है उसे ज्यादा बताने की जरूरत नहीं होती। जय हिंद। महाराष्ट्र में कांग्रेस के समर्थन से शिवसेना की सरकार है।

गांधी ने दिल्ली में रामलीला मैदान में आयोजित भारत बचाओ रैली में कहा कि उनका नाम राहुल सावरकर नहीं है। भारतीय जनता पार्टी उनके 'रेप इन इंडिया' बयान पर माफी मांगने को कह रही है।

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी गांधी के इस बयान पर तीखी कटाक्ष किया है और ट्वीट करके कहा है- 'राहुल गांधी अगर हज़ार जनम भी ले ले तो भी राहुल 'सावरकर' नहीं बन सकते। हां, अगर नाम बदलना ही है तो आज से हम उन्हें राहुल 'थोड़ा-शर्मकर' के नाम से बुलाएंगे।

जो व्यक्ति 'मेक इन इंडिया' को 'रेप इन इंडिया' कहता हो उसके लिए यही नाम उचित है। हाल ही में महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने वाली शिवसेना के राहुल गांधी पर इस सीधे हमले से कांग्रेस के अंदरखाने खलबली मच गई है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में सेना के वाहन पर हमला, 6 जवान घायल

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो के सामने संसद में भड़के सांसद, बोले- खालिस्तानी आतंकियों को गंभीरता से क्यों नहीं लेते...

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

આગળનો લેખ
Show comments