Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रिलायंस विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में स्नातक इंजीनियरों को करेगा नियुक्त

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 (15:52 IST)
Reliance will hire graduate engineers in various business sectors : भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) लिमिटेड ने 'ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी' (Graduate Engineer Trainee) कार्यक्रम शुरू किया है। इसका लक्ष्य पेट्रोरसायन से लेकर नई ऊर्जा तक सभी व्यवसायों में स्नातक इंजीनियरों को नियुक्त करना है।
 
कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार रिलायंस ने पूरे भारत से ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (GET) 2024 कार्यक्रम के नाम से युवा इंजीनियरों के लिए अपना प्रवेश स्तर का भर्ती अभियान शुरू किया है।

ALSO READ: गुजरात की आधी green energy पैदा करेगा रिलायंस : मुकेश अंबानी
 
पंजीकरण की आखिरी तारीख 19 जनवरी : इसका मकसद व्यावसायिक क्षेत्रों में प्रमुख तकनीकी भूमिकाओं के लिए युवा, उच्च क्षमता वाली इंजीनियरिंग प्रतिभा को नियुक्त करना है। इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया पहली बार ऑनलाइन की गई है। कार्यक्रम के लिए पंजीकरण 11 जनवरी से शुरू हुआ। पंजीकरण कराने की आखिरी तारीख 19 जनवरी है।

ALSO READ: पश्चिम बंगाल में 20 हजार करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस : मुकेश अंबानी
 
इसरो चीफ एस. सोमनाथ की भावनाओं के अनुरूप : यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष (इसरो) की हालिया सफलता और उसके चेयरमैन एस. सोमनाथ द्वारा व्यक्त की गई भावनाओं के अनुरूप है कि भारत की प्रतिभा छोटे शहरों और क्षेत्रीय संस्थानों में बसती है। 
 
इस कार्यक्रम के तहत कंपनी एआईसीटीई-अनुमोदित संस्थानों से रसायन, विद्युत, यांत्रिक तथा उपकरण जैसे विभिन्न विषयों के 2024 बैच के बी.टेक और बी.ई. स्नातकों के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रही है।
 
23 फरवरी से 1 मार्च के बीच साक्षात्कार : चयनित छात्रों को 5 से 8 फरवरी के बीच ऑनलाइन मूल्यांकन (संज्ञानात्मक परीक्षण तथा विषय वस्तु) से गुजरना होगा। इसमें सफल रहने वाले छात्रों का 23 फरवरी से 1 मार्च के बीच साक्षात्कार लिया जाएगा। चयन प्रक्रिया मार्च के अंत में पूरी होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

जंग शुरू होने के बाद तेजी से घटी यूक्रेन की आबादी

LAC पर गश्त समझौता, चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

આગળનો લેખ
Show comments