Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कहीं आप तो नहीं खा रहे जानलेवा सेब, खाद्य मंत्री ने मंगाए 420 रुपए किलो के सेब, चढ़ी थी मोम की परत

Webdunia
बुधवार, 18 सितम्बर 2019 (09:12 IST)
नई दिल्ली। देश के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री ही अगर मिलावट के शिकार हो जाएं तो इसे आप क्या कहेंगे? ऐसा ही वाकया हुआ खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान के साथ। पासवान ने घर में रशियन सलाद बनाने के लिए सेब मंगाए गए थे और इनकी कीमत थी 420 रुपए किलो।
ALSO READ: जम्मू कश्मीर में बहने लगी शांति की बयार, सेना की निगरानी में सेब से भरे 700 ट्रक रवाना
जब इन सेब को प्रयोग से पहले पानी से धोया गया था तो मोम की परत का खुलासा हुआ। इतना ही नहीं, चाकू से खुरचने के बाद सेब पर से बड़ी मात्रा में मोम को निकाला गया। खबरों के अनुसार मंत्रीजी ने ये सेब दिल्ली में बड़े लोगों का बाजार माने जाने वाले खान मार्केट की एक दुकान से खरीदे थे। सेब से मोम निकलने के बाद खाद्य और खानपान से जुड़ी कई एजेंसियों ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की है। सेब को कई दिनों तक ताजा और चमकदार बनाने रखने के लिए उस पर सेब की परत चढ़ाई जाती है।
ALSO READ: पेट में हो जाए कीड़े, तो रोजाना खाएं सेब... होंगे ये फायदे
जानलेवा हो सकता है मोम परत चढ़ा सेब : सामान्य तौर पर सेब की चमक बढ़ाने और ताजा रखने के लिए हनीवेक्स (मधुमक्खी के शहद से निकलने वाले मोम) का प्रयोग किया जाता है, लेकिन इसकी लागत काफी अधिक होती है। इसलिए लोग इसकी जगह सिंथेटिक वेक्स का उपयोग करते हैं जिसमें कई हानिकारक केमिकल मिले होते हैं।
 
फल बेचने वाले सेब पर केमिकलयुक्त मोम की लेयर चढ़ाते हैं, जो खाने वाले के लिए जानलेवा हो सकती है। इस मोम की परत में आर्सेनिक एसिड सहित कई केमिकल्स मिले होते हैं। इनका लगातार प्रयोग स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक हो सकता है। आर्सेनिक एसिड कई गंभीर बीमारियों को जन्म देता है। ऐसे सेब के लगातार सेवन से मोम आंतों में जम जाता है। इससे पेट संबंधी बीमारियों का खतरा बना रहता है।
 
ऐसे लगा सकते हैं मोम की परत का पता : जब भी बाजार से आप सेब खरीदकर लाएं तो अगर वे ज्यादा चमकदार दिखाई दे रहे हैं तो उन्हें हल्के गर्म पानी से धोएं, इससे मोम की परत का पता लग जाएगा। सेब को धोकर, साफ कपड़े से पोंछकर ही खाएं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 20 लाख का इनाम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

આગળનો લેખ
Show comments