Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

डोकलाम के बाद एसएसबी ने अपनी ताकत बढ़ाई : राजनाथ

Webdunia
शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (15:22 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि चीन के साथ डोकलाम गतिरोध के बाद सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अतिरिक्त सीमा चौकियों का निर्माण कर अपने आपको मजबूत किया है।
 
राजनाथ ने बल की 54वीं स्थापना दिवस परेड के दौरान सीमा प्रहरियों को संबोधित करके हुए कहा कि एसएसबी नेपाल और भूटान के साथ भारत की सीमा की केवल रक्षा भर नहीं करती बल्कि इस बात का भी ख्याल रखती है कि इन पड़ोसी मुल्कों के साथ मित्रवत संबंध खराब नहीं हों।
 
उन्होंने कहा कि पिछला वर्ष बल के लिए शानदार रहा है। चीन के साथ डोकलाम विवाद के बाद एसएसबी ने सिक्किम और भूटान सीमा के निकट और सीमा चौकियों का निर्माण करके अपने आपको मजबूत किया है। गृहमंत्री ने उग्रवाद विरोधी अभियानों और नक्सल विरोधी अभियानों के लिए भी एसएसबी की सराहना की।
 
उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्रों के निकट रहने वाले लोगों को भारत की रणनीतिक संपत्ति माना जाना चाहिए। बल अनेक कार्यक्रम आयोजित करके उनकी देखभाल करता है जिसकी सराहना की जाती है। पड़ोसी मुल्कों के साथ विश्वास बनाने के कदमों के बारे में पूछे जाने पर राजनाथ ने कहा कि विश्वास बहाली के कदम उठाए जा रहे हैं और यह लगातार चलने वाली प्रकिया है। यह हमेशा चलती है और इसे हमेशा चलते रहना चाहिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में आतंकी हमले में 4 की मौत, 2 जवान और 2 पोर्टर भी शामिल, 3 घायलों की हालत नाजुक

આગળનો લેખ
Show comments