Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

विधानसभा चुनाव परिणामों पर बोले राजनाथ सिंह

विधानसभा चुनाव परिणामों पर बोले राजनाथ सिंह
नई दिल्ली , सोमवार, 18 दिसंबर 2017 (12:11 IST)
नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों में भाजपा के पक्ष में रूझान के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने आज कहा कि परिणाम मोदी सरकार की नीतियों का अनुमोदन है। उन्होंने इसपर जोर दिया कि भाजपा दोनों राज्यों में बड़ी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हमें दोनों राज्यों में बहुमत मिलेगा और सरकार बनाएंगे। यह पूछने पर कि क्या परिणाम मोदी सरकार की नीतियों का अनुमोदन है, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि हां बिल्कुल। यह सरकार का अनुमोदन है। भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर भी यही विचार रखते हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री का कहना है कि आज की राजनीति का मंत्र विकास है। इसलिए जनता मोदीजी के साथ है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

गुजरात, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2017 : दलीय स्थिति