Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राजीव गांधी के हत्यारे संथन की दिल का दौरा पड़ने से मौत

संथन का यकृत खराब था

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 28 फ़रवरी 2024 (10:39 IST)
Rajiv Gandhi's assassin Santhan dies of heart attack: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए संथन (Santhan) की दिल का दौरा पड़ने से चेन्नई में बुधवार को मौत हो गई। सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। संथन को उच्चतम न्यायालय ने बाद में रिहा कर दिया था। संथन का यकृत खराब (liver failure) था और इससे उसे दिल का दौरा (heart attack) पड़ गया था।

ALSO READ: राजीव गांधी से पीएम मोदी तक: वो 4 मौके, जब मालदीव के लिए भारत बना संकटमोचक

संथन उर्फ टी. सुतेनदिराराजा (55) एक श्रीलंकाई नागरिक था और उन 7 लोगों में से एक था जिसे पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के जुर्म में 20 वर्ष से ज्यादा की जेल की सजा काटने के बाद 2022 में उच्चतम न्यायालय ने रिहा कर दिया था।

ALSO READ: पहले परमाणु हमला नहीं करने को लेकर संधि चाहता है चीन
 
संथन का यकृत खराब था : राजीव गांधी गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल के डीन ई थेरानिरजन ने बताया कि संथन की मौत सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर हुई। संथन का यकृत खराब था और उसका उपचार किया जा रहा था। थेरानिराजन ने कहा कि संथन को बुधवार तड़के करीब 4 बजे दिल का दौरा पड़ा, इसके बाद उसे सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया गया और वेंटिलेटर पर रखा गया था।
 
पोस्टमार्टम कर शव को श्रीलंका भेजेंगे : उन्होंने कहा कि संथन पर उपचार का कोई असर नहीं हुआ और आज (बुधवार) सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और शव को श्रीलंका भेजने के लिए कानूनी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। डीन ने कहा कि संथन को 27 जनवरी को यकृत खराब होने के कारण तिरुचिरापल्ली के एक विशेष शिविर से यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संथन को रिहाई के बाद से तिरुचिरापल्ली के एक विशेष शिविर में रखा गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments