Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कांग्रेस बदल सकती है हिमाचल में CM, 34 में से 20 MLA सुखविंदर सुक्खू से नाराज

राज्यसभा चुनाव में अभिषेक मनु सिंघवी की हार से कांग्रेस में सियासी घमासान

sukhvinder singh sukhu

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 28 फ़रवरी 2024 (08:47 IST)
Himachal Political Crisis : हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में हार के बाद राज्य की सुखविंदर सुक्खू सरकार संकट में आ गई है। कहा जा रहा है कि पार्टी के 34 में से 20 विधायक मुख्यमंत्री सुक्खू से नाराज है। ऐसे में पार्टी आलाकमान सरकार बचाने के लिए मुख्‍यमंत्री बदल सकती है।
6 कांग्रेस विधायकों के भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने के कुछ घंटे बाद अंसतुष्ट विधायकों को मनाने के लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सक्रिय हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विधायकों से बातचीत करने के लिए वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और डी के शिवकुमार को नियुक्त किया है। दोनों नेता आज शिमला पहुंच सकते हैं।
 
दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली से निराश हैं और उन्हें हटाने की मांग कर रहे हैं।
 
राज्यसभा चुनाव में भाजपा नेता हर्ष गेहलोत के समर्थन में वोट करने वाले 6 विधायक  के लिए वोट डालने के बाद शिमला से हरियाणा रवाना हुए। ऐसा माना जाता है कि वे भाजपा के संपर्क में हैं।
 
इस बीच भाजपा विधायकों ने आज सुबह पूर्व मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से सदन में वित्तीय बजट के लिए मत विभाजन की मांग की।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Weather Update: उत्तर भारत में बर्फबारी से अचानक बदला मौसम, आईएमडी ने बताया कहां-कहां बरसेंगे बादल?