Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

'अम्फान' चक्रवात से हुई तबाही से राहुल गांधी स्तब्ध, मदद की अपील की

'अम्फान' चक्रवात से हुई तबाही से राहुल गांधी स्तब्ध, मदद की अपील की
, शुक्रवार, 22 मई 2020 (11:53 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवात 'अम्फान' से हुए जान-माल के नुकसान पर दुख प्रकट करते हुए शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता करें।
उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तूफान से भीषण तबाही के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से आग्रह करता हूं कि वे प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करें। मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।
 
चक्रवात 'अम्फान' गुरुवार को कमजोर पड़ गया, हालांकि इससे 1 दिन पहले इसने पश्चिम बंगाल में भारी तबाही मचाई, जहां इसके चलते 72 लोगों की मौत हो गई और 2 जिले पूरी तरह तबाह हो गए हैं। तूफान से हजारों लोग बेघर हो गए हैं, कई पुल नष्ट हो गए हैं और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। कोलकाता और राज्य के कई अन्य हिस्सों में तबाही के निशान स्पष्ट देखे जा सकते हैं। इस चक्रवात से ओडिशा के कई इलाकों में भी काफी नुकसान हुआ है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ऐला से भी ज्यादा विनाशकारी है सुपर साइक्लोन अम्फान, पश्चिम बंगाल में मचाई तबाही