Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारत जोड़ो यात्रा का एक साल, राहुल गांधी ने किया वादा

Rahul Gandhi
, गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (10:29 IST)
Rahul Gandhi News : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की पहली वर्षगांठ पर कहा कि उनकी यात्रा देश में ‘नफरत मिटने और भारत के जुड़ने’ तक जारी रहेगी।
 
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'भारत जोड़ो यात्रा के एकता और मोहब्बत की ओर करोड़ों कदम, देश के बेहतर कल की बुनियाद बने हैं। यात्रा जारी है - नफ़रत मिटने तक, भारत जुड़ने तक। ये वादा है मेरा!'
 
कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, 'हमारा देश बेलगाम महंगाई और बेरोजगारी से लगातार जूझ रहा है। सियासी रोटियां सेंकने के लिए नफरत की आग भड़काई जा रही है। भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है। अन्नदाता अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं और युवा रोजगार के लिए परेशान। जनता की आवाज कुचली जा रही है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। लोगों की सिसकियां और आह सुनने वाला कोई नहीं है।'
 
उन्होंने कहा, हिंदुस्तान की फिजाओं में नफरत और डर का जहर घोलकर, देश को जरूरी मुद्दों से भटकाया जा रहा है। ऐसे में राहुल गांधी जी आगे आए और जिम्मेदारी उठाई। यह जिम्मेदारी देश से नफरत और डर को मिटाने की है।
 
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से करीब 4,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की थी। यह यात्रा पिछले साल 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी और 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में समाप्त हुई थी। 145 दिन तक चली इस यात्रा के दौरान उन्होंने समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों से बातचीत की थी। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

दही हांडी उत्सव के लिए मुंबई तैयार, जन्माष्‍टमी पर कैसी है BMC की तैयारी?