Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पीएम मोदी बोले, आसियान भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्रीय स्तंभ

पीएम मोदी बोले, आसियान भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्रीय स्तंभ
, गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (08:29 IST)
PM Modi in Asean Summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आसियान-भारत शिखर सम्मलेन को संबोधित करते हुए भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी अहम बताया।
 
उन्होंने कहा कि आसियान भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्रीय स्तंभ है। भारत की हिंद-प्रशांत पहल में भी आसियान क्षेत्र का प्रमुख स्थान है। वैश्विक अनिश्चितताओं के माहौल में भी हर क्षेत्र में हमारे आपसी सहयोग में लगातार प्रगति हो रही है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक विकास में आसियान क्षेत्र की अहम भूमिका है। वसुधैव कुटुंबकम 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर' यही भावना भारत की जी-20 अध्यक्षता की थीम है। 21वीं सदी एशिया की सदी है। मुझे विश्वास है कि आज हमारी बातचीत से भारत और आसियान क्षेत्र के भावी भविष्य को और सुदृढ़ बनाने के लिए नए संकल्प लिए जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि हमारी साझेदारी चौथे दशक में प्रवेश कर रही है। इस समिट के शानदार आयोजन के लिए मैं राष्ट्रपति विडोडो का मैं अभिनंदन करता हूं। आसियान समिट की अध्यक्षता के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई। 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को आसियान-भारत शिखर सम्मलेन में शामिल होने जकार्ता पहुंचे। भारतीय प्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके स्वागत लगे मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भारत में जी20 सम्मेलन क्या रूस-यूक्रेन युद्ध की छाया से उबर पाएगा?