Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

क्या राहुल गांधी हिन्दू आतंकवाद पर माफी मांगेंगे

क्या राहुल गांधी हिन्दू आतंकवाद पर माफी मांगेंगे
नई दिल्ली , सोमवार, 16 अप्रैल 2018 (15:27 IST)
नई दिल्ली। हैदराबाद की मक्का मस्जिद विस्फोट मामले में सभी आरोपियों के बरी होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है और सवाल उठाया है कि क्या कांग्रेस इस मामले में देश से माफी मांगेगी। उल्लेखनीय है कि 2007 में हैदराबाद की ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में हुए ब्लास्ट मामले में NIA की विशेष अदालत ने असीमानंद समेत सभी पांचों आरोपियों को बरी कर दिया है।

इस फैसले के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद कांग्रेस के 'भगवा आतंकवाद और हिन्दू आतंकवाद' का झूठ उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि रात 12 बजे इंडिया गेट पर कैंडल मार्च (मोमबत्ती यात्रा) निकालने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी क्या अब इंडिया गेट पर जाकर देश के लोगों से माफी मांगेंगे।
webdunia

पात्रा ने कहा कि कांग्रेस दोहरे मापदंड की राजनीति कर रही है। जब कोर्ट 2G मामले में फैसला सुनाती है तो कांग्रेस खुश होती है, लेकिन इस फैसले पर दोबारा विचार को कह रही है। दूसरी ओर कांग्रेस इस मामले में संभलकर प्रतिक्रिया दे रही है। कांग्रेस महासचिव अशोक गेहलोत ने कहा कि इस बारे में कानून मंत्रालय फैसला करे कि उन्हें कैसे बरी किया गया। साथ ही सरकार आगे अपील करने के बारे में सोचे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ऑस्ट्रेलिया में पॉटी बेचने से लाखों की कमाई