Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राजकुमार आनंद के आवास पर AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, जनता के साथ धोखे का लगा आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 (18:29 IST)
Protest by AAP workers at Rajkumar Anand's residence : आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली मंत्रिमंडल एवं पार्टी से इस्तीफा देने वाले राज कुमार आनंद के पटेल नगर स्थित आवास के बाहर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने उन लोगों से कई विकास परियोजनाओं का वादा किया था। उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
ALSO READ: दिल्ली हाईकोर्ट ने दी व्यवस्था, एसईसी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के नगर निकाय चुनाव लड़ने पर रोक नहीं
आप कार्यकर्ता अंकुश नारंग ने कहा, पिछले चार साल से आनंद ‘आप’ के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने उन लोगों से कई विकास परियोजनाओं का वादा किया था, जिन्होंने उन्हें वोट दिया था। उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
 
कुछ AAP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया : आनंद पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और उन्होंने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रवेश रत्न को हराकर जीत हासिल की थी। नारंग ने कहा, आज आप के कई कार्यकर्ताओं और यहां तक कि पटेल नगर के निवासियों ने भी उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हमारे कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।
ALSO READ: आतिशी का बड़ा आरोप, भाजपा ने रची दिल्ली में राष्‍ट्रपति शासन की साजिश
आप को तब एक झटका लगा था, जब दिल्ली सरकार में समाज कल्याण सहित विभिन्न विभाग संभाल रहे आनंद ने बुधवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था और भ्रष्टाचार एवं पार्टी में दलितों को प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए आप भी छोड़ दी थी।
 
बिना किसी अनुमति के विरोध प्रदर्शन : पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमने कुछ आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है, जो बिना किसी अनुमति के आनंद के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। अधिकारी ने कहा कि हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को नजदीकी पुलिस स्टेशन ले जाया गया और जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। नारंग ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के डर से आनंद ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया।
ALSO READ: दिल्ली शराब घोटाला, KCR की बेटी कविता 15 अप्रैल तक सीबीआई हिरासत में
इससे पहले, दिन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आईटीओ पर विरोध प्रदर्शन किया। केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं और फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने फिर फैलाए हाथ, चीन से मांगा 1.4 अरब डॉलर का कर्ज

सचिन सावंत का कांग्रेस को झटका, क्यों नहीं लड़ना चाहते अंधेरी पश्चिम से चुनाव?

उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला, 2 नए पेपर जुड़े

जम्मू कश्मीर में 10 महीनों में 52 आतंकी ढेर, जुलाई में सबसे ज्यादा आतंकी हमले

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

આગળનો લેખ
Show comments