Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

PM Modi Mother Heeraben Health : मां हीरा बा के हाल जानकर दिल्ली के लिए रवाना हुए PM मोदी

Webdunia
बुधवार, 28 दिसंबर 2022 (19:14 IST)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन (99) को तबीयत खराब होने के बाद यहां एक सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोदी बीमार मां से मिलने अपराह्न में अस्पताल पहुंचे और वहां एक घंटे से अधिक समय तक रहे। प्रधानमंत्री मोदी इसके पश्‍चात अहमदाबाद से दिल्‍ली रवाना हो गए हैं।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल से निकलते वक्त प्रधानमंत्री मोदी ने भीड़ और वहां इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों के सामने ‘नमस्ते’ की मुद्रा में हाथ जोड़े। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी हीराबेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंचे। प्रधानमंत्री ने अस्पताल में डॉक्टरों से भी बात की।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद जुगलजी ठाकोर ने कहा कि हीराबेन की हालत स्थिर है और उन्हें एक या दो दिन में छुट्टी मिल सकती है। हीराबेन, जिन्हें हीराबा भी कहा जाता है, को बुधवार सुबह ‘यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था। यह सिविल अस्पताल के परिसर में स्थित एक सरकारी वित्तपोषित स्वायत्त अस्पताल है।

अस्पताल ने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री की मां को ‘यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’, अहमदाबाद में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। दरियापुर से भाजपा के विधायक कौशिक जैन ने बताया, उन्हें जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति सामान्य है। प्रधानमंत्री मोदी के बड़े भाई सोमाभाई भी अस्पताल में मौजूद हैं।

हीराबेन गांधीनगर शहर के पास रायसन गांव में प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती हैं। प्रधानमंत्री नियमित रूप से रायसन जाते रहते हैं और अपनी अधिकतर गुजरात यात्राओं के दौरान अपनी मां के साथ समय बिताते हैं। फोटो सौजन्‍य : यूएनआई
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments