Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पीएम मोदी बोले, मातृ मृत्यु दर में आई गिरावट बहुत ही उत्साहजनक

Webdunia
बुधवार, 30 नवंबर 2022 (16:53 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) में आई गिरावट को बहुत ही उत्साहजनक करार देते हुए बुधवार को कहा कि महिला सशक्तीकरण से जुड़े सभी पहलुओं पर केंद्र सरकार मजबूती से काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने मांडविया को टैग करते हुए लिखा कि यह एक बहुत ही उत्साहजनक ट्रेंड है। इस बदलाव को देखकर खुशी हुई।
 
प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की ओर से साझा किए गए उस ट्वीट पर आई है जिसमें उन्होंने मंगलवार को कहा था कि एमएमआर में महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज हुई है और यह देश में एक नया मील का पत्थर है।
 
उन्होंने कहा था कि मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) में महत्वपूर्ण गिरावट आई। प्रति लाख 2014-16 में 130 से घटकर 2018-20 में 97 जीवित प्रसव हो रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण मातृ और प्रसव देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य नीतियों व पहल ने एमएमआर को नीचे लाने में जबर्दस्त तरीके से सहायता की है।
 
प्रधानमंत्री ने मांडविया को टैग करते हुए लिखा कि यह एक बहुत ही उत्साहजनक ट्रेंड है। इस बदलाव को देखकर खुशी हुई। महिला सशक्तीकरण से संबंधित सभी पहलुओं को आगे बढ़ाने पर हमारा जोर बहुत अधिक है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

આગળનો લેખ
Show comments