Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मोदी के गुजरात में बच्चे पढ़ रहे हैं, सीता का अपहरण रावण ने नहीं, राम ने किया था

Webdunia
शुक्रवार, 1 जून 2018 (15:54 IST)
अहमदाबाद। रामायण हो या रामचरितमानस या फिर अन्य किस्से कहानियां, सबमें यही बताया जाता है कि लंकापति रावण ने सीता का हरण किया था, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात में तो बच्चों को पढ़ाया जा रहा है कि सीताजी का अपहरण रावण ने नहीं बल्कि राम ने किया था। 
 
दरअसल, गुजरात बोर्ड की 12वीं कक्षा की किताब संस्कृत में राम और सीता को लेकर इस तरह की विवादित बात लिखी गई है। इंट्रोडक्शन टू संस्कृत (Introduction to Sanskrit Language) नामक किताब में रामायण का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि सीता का अपहरणकर्ता रावण नहीं था, बल्कि राम ने सीता का अपहरण किया था।
 
जानकारी के मुताबिक पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 106 पर एक पैरे में लिखा है- 'जब राम ने सीता का अपहरण कर लिया था तो लक्ष्मण ने राम से दिल को छू जाने वाली बात कही थी'। इसमें कालिदास द्वारा लिखे गए महाकाव्य ‘रघुवंशम’ का जिक्र किया गया है।  
 
दरअसल, ऐसा अनुवाद की गलती के कारण हुआ। गुजरात स्कूल टेक्स्ट बुक राज्य बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष ने भी माना कि यह तथ्यात्मक चूक अनुवाद की गलती के कारण हुई है। यह गलती अंग्रेजी माध्यम वाली पुस्तक में है, गुजराती टेक्स्ट बुक में इसे सही लिखा गया है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments