Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पेट्रोल डीलर नाराज, 13 अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल

Webdunia
रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (09:38 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोलियम डीलर ज्यादा मुनाफा और वस्तु एवं उत्पाद कर (जीएसटी) में पेट्रोलियम उत्पादों को शामिल करने समेत विभिन्न मांगों के लिए 13 अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे।
 
पेट्रोल पंप ऑपरेटर एसोसिएशन के अधिकारियों ने कहा कि संयुक्त पेट्रोलियम मोर्चा (यूपीएफ) और सभी पेट्रोल डीलरों के तीन राष्ट्रव्यापी संगठनों ने पहली संयुक्त बैठक में इस मुद्दे पर एकमत होकर यह निर्णय लिया है।
 
मांगों में चार नवंबर, 2016 को तेल विपणन कंपनियों के साथ हस्ताक्षरित उस लंबित समझौते का क्रियान्वयन भी शामिल है जिसके तहत विपणन अनुशासन दिशानिर्देशों के तहत अनुचित दंड को समाप्त करना और मंजूरी देने के बावजूद नहीं दिए गए डीलरों का मुनाफे को देना भी शामिल है।
 
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द उनकी मांगों को नहीं माना गया तो 27 अक्टूबर से ईंधन की खरीद और बिक्री को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया जाएगा।
 
यूपीएफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स, ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन और कंसोर्टियम ऑफ इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स के 54 हजार से अधिक डीलरों का प्रतिनिधत्व करता है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments