Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

15 नवंबर को पेट्रोल पंपों की हो सकती है देशव्यापी हड़ताल

15 नवंबर को पेट्रोल पंपों की हो सकती है देशव्यापी हड़ताल
हैदराबाद , शुक्रवार, 4 नवंबर 2016 (21:05 IST)
हैदराबाद। देश के पेट्रोलियम डीलर कमीशन बढ़ाने की अपनी मांग के समर्थन में 15 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल कर सकते हैं। ये डीलर शनिवार से 2 दिवसीय खरीद-नहीं हड़ताल पर हैं।
कंसोर्टियम ऑफ इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स (सीआईपीडी) ने एक बयान में कहा है कि शनिवार से पेट्रोल पंप सीमित घंटों के लिए ईंधन बेचेंगे तथा रविवार या किसी अन्य सरकारी अवकाश पर परिचालन नहीं करेंगे।
 
सीआईपीडी के संयुक्त सचिव राजीव अमारम के अनुसार अगर तेल कंपनियां डीलरों की मांग पर ध्यान नहीं देती हैं तो देशभर के 54,000 पेट्रोल पंप 15 नवंबर को एकदिवसीय हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि गुरुवार को केवल तेलंगाना में ही 1400 से अधिक ट्रक पेट्रोल, डीजल नहीं उठाया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा लंदन में अपना इलाज करवाएंगे