Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Petrol Diesel Prices: यूपी और बिहार में आई पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट, तेल कंपनियों ने जा‍री किए नए भाव

Webdunia
बुधवार, 21 जून 2023 (12:19 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज बुधवार को हल्की गिरावट नजर आ रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.28 डॉलर गिरकर 70.50 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड 0.21 डॉलर गिरकर 75.69 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। बिहार (Bihar) में पेट्रोल के दाम में 36 पैसे और डीजल में 33 पैसे की गिरावट है। इसी तरह उत्तरप्रदेश (UP) में भी पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे हैं।
 
देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 88 पैसे सस्ता होकर 95.07 रुपए और डीजल 78 पैसे गिरकर 84.38 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। महाराष्ट्र में आज पेट्रोल की कीमत 55 पैसे गिरकर 106.62 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, वहीं डीजल 53 पैसे लुढ़ककर 93.13 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।
 
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 50 और डीजल 49 पैसे सस्ता हुआ है। बिहार में पेट्रोल के दाम में 36 पैसे और डीजल में 33 पैसे की गिरावट है। इसी तरह उत्तरप्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे हैं, वहीं पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 46 और डीजल 43 पैसे महंगा हुआ है। गुजरात, राजस्थान और पंजाब में पेट्रोल-डीजल के भाव में हल्का उछाल है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.44 और डीजल 89.62, लखनऊ में पेट्रोल 96.36 और डीजल 89.56, पटना में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.36, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

આગળનો લેખ
Show comments