Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Petrol Diesel Prices: एमपी और महाराष्ट्र में कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, कच्चे तेल की कीमत घटी

Petrol Diesel Prices: एमपी और महाराष्ट्र में कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, कच्चे तेल की कीमत घटी
नई दिल्ली , सोमवार, 14 अगस्त 2023 (10:31 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोमवार को हल्की गिरावट दिख रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड (wti crude) 0.25 डॉलर गिरकर 82.94 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड 0.30 डॉलर की गिरावट के साथ 86.51 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं।
 
तेल मार्केटिंग कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।
 
महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 40 पैसे और डीजल में 39 पैसे की गिरावट है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल 25 और डीजल 22 पैसे सस्ता होकर बिक रहा है। केरल में भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में तेज गिरावट आई है। दूसरी ओर झारखंड में पेट्रोल और डीजल 26 पैसे महंगा हो गया है। गुजरात में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 27 पैसे का इजाफा दिख रहा है। राजस्थान में पेट्रोल 12 पैसे और डीजल 11 पैसे महंगा हुआ है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.74 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.62 और डीजल 89.66, पटना में पेट्रोल 107.30 और डीजल 94.04 रुपए, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

तिरंगा लगाते ही ट्विटर से गायब हुए भाजपा नेताओं का वेरिफिकेशन टिक