Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बिहार और यूपी में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई कमी, जानिए देश के अन्य नगरों में क्या हैं भाव

बिहार और यूपी में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई कमी, जानिए देश के अन्य नगरों में क्या हैं भाव
नई दिल्ली , सोमवार, 7 अगस्त 2023 (10:33 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत मामूली तेजी हुई। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) 02.3 डॉलर की बढ़त के साथ 83.05 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) 0.25 डॉलर बढ़कर 86.49 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। बिहार और यूपी में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आई है।
 
तेल मार्केटिंग कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।
 
बिहार में पेट्रोल 76 पैसे और डीजल 71 पैसे सस्ता हो गया है। उत्तरप्रदेश में पेट्रोल और डीजल 19 पैसे सस्ता हो गया है। इसके अलावा कई बड़े राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि देखी जा रही है। राजस्थान में पेट्रोल की कीमत में 51 पैसे और डीजल में 47 पैसे का इजाफा है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल 20 और डीजल 16 पैसे महंगा हुआ है। इसी प्रकार हरियाणा, हिमाचल व महाराष्ट्र में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में तेजी देखने को मिल रही है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.74 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.92 और डीजल 90.08, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.43 और डीजल 89.63, पटना में पेट्रोल 108.12 और डीजल 94.86 रुपए, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

संसद का मानसून सत्र: मोदी सरकार और विपक्ष के लिए कितना अहम है ये हफ़्ता