Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

3 दिन बाद कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितने घटे दाम...

3 दिन बाद कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितने घटे दाम...
, गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 (17:31 IST)
नई दिल्ली। लगातार तीन दिन स्थिर रहने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में गुरुवार को पांच-पांच पैसे की गिरावट रही। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज पांच पैसे सस्ता होकर 71.96 रुपए प्रति लीटर पर आ गया। डीजल की कीमत भी पांच पैसे घटकर 64.65 रुपए प्रति लीटर रह गई।

कोलकाता और मुंबई में भी पेट्रोल पांच-पांच पैसे सस्ता होकर क्रमश: 74.60 रुपए और 77.62 रुपए प्रति लीटर रह गया। चेन्नई में इसकी कीमत छह पैसे की गिरावट के साथ 74.75 रुपए प्रति लीटर रही।

तीनों महानगरों में डीजल के दाम पांच-पांच पैसे घटे। एक लीटर डीजल कोलकाता में 66.97 रुपए, मुंबई में 67.75 रुपए और चेन्नई में 68.27 रुपए का बिका। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Delhi Violence : दिल्ली का एक पार्षद ऐसा जो मुस्लिम पड़ोसी को बचाने के लिए दंगाईयों से भिड़ गया !