Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

IMD: दिल्ली में अगले 6-7 दिन बारिश के कोई आसार नहीं, तेज हवाएं चलने का अनुमान

Webdunia
बुधवार, 11 अगस्त 2021 (11:04 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से 1 डिग्री कम है, वहीं अगले 6-7 दिन बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

ALSO READ: Weather Alert: महाराष्ट्र, बंगाल और ओडिशा में हुई हल्की बारिश, कुछ राज्यों में वर्षा की संभावना
 
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह 8.30 बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता 66 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। साथ ही अगले 6-7 दिन बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं, क्योंकि मानसून का दबाव क्षेत्र हिमालय के तराई क्षेत्र की दिशा में बढ़ रहा है।

ALSO READ: Weather Prediction : अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
 
दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक बुधवार को 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से प्राप्त आंकड़े के अनुसार दिल्ली में सुबह 8 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 124 था। 0 से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 और 100 के बीच एक्यूआई 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच एक्यूआई 'सामान्य', 201 और 300 के बीच एक्यूआई 'खराब', 301 और 400 के बीच एक्यूआई 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई 'गंभीर' की श्रेणी में आता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान मंगलवार को क्रमश: 35.8 डिग्री सेल्सियस और 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments