Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

प्रधानमंत्री को मणिपुर पर संसद में बयान देना चाहिए : नीतीश कुमार

Webdunia
बुधवार, 26 जुलाई 2023 (18:24 IST)
Nitish Kumar made this demand to PM Modi : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मणिपुर पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा कि उन्हें पूर्वोत्तर राज्य की स्थिति पर सदन में बयान देना चाहिए। जनता दल (यूनाइटेड) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के बयान की विपक्षी दलों की मांग तर्कसंगत है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा, विपक्षी दलों की मांग तर्कसंगत है, जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर की मौजूदा स्थिति पर प्रधानमंत्री संसद में बयान दें। निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है, महिलाओं को क्रूरता से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ अपराध बर्बर और सदमा पहुंचाने वाले हैं।
 
नीतीश कुमार ने कहा, महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया जा रहा है। ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं। प्रधानमंत्री मणिपुर की स्थिति पर संसद में बयान दें। मणिपुर में एक समुदाय की भीड़ द्वारा दूसरे समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाए जाने की चार मई की घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूर्वोत्तर भारत के राज्य में स्थिति बहुत तनावपूर्ण है।
 
मणिपुर पुलिस ने घटना के सिलसिले में अभी तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। राज्य में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग को लेकर मेइती समुदाय द्वारा पहाड़ी जिलों में तीन मई को आयोजित ‘ट्राइबल सॉलिडारिटी मार्च’ (आदिवासी एकजुटता मार्च) वाले दिन मणिपुर में जातीय हिंसा भड़क गई और अभी तक इसमें 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि तमाम लोग घायल हुए हैं।
 
मणिपुर में मेइती समुदाय की आबादी करीब 53 प्रतिशत है और वे मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहते हैं। वहीं नगा और कुकी समुदाय के आदिवासियों की आबादी 40 प्रतिशत है और वे पहाड़ी जिलों में रहते हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

આગળનો લેખ
Show comments