Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कोलकाता में इस सप्ताह ममता से मुलाकात कर सकते हैं नीतीश

कोलकाता में इस सप्ताह ममता से मुलाकात कर सकते हैं नीतीश
, सोमवार, 24 अप्रैल 2023 (09:26 IST)
कोलकाता। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी से इस सप्ताह की शुरुआत में कोलकाता में मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि नीतीश के सोमवार या मंगलवार को राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ स्थित ममता बनर्जी के कार्यालय में उनसे मिलने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने की रणनीति पर बंद कमरे में चर्चा कर सकते हैं।

ममता बनर्जी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ पिछले महीने इसी तरह की बैठकें की थीं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जंतर- मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन, कहा- जब तक न्याय नहीं मिल जाता यहीं खाएंगे, यहीं सोएंगे