Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अंतरराष्‍ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने अमित शाह को खून से लिखा पत्र, देना चाहती है निर्भया के दोषियों को फांसी

Webdunia
रविवार, 15 दिसंबर 2019 (09:15 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्‍ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को खून से पत्र लिखकर कहा कि निर्भया के दोषियों को फांसी एक महिला के द्वारा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए तैयार हूं। 
 
वर्तिका सिंह ने पत्र में लिखा है कि निर्भया मामले के दोषियों को फांसी मेरे द्वारा दी जानी चाहिए। यह पूरे देश में एक संदेश देगा कि एक महिला भी फांसी दे सकती हैं। उन्होंने लिखा है कि मैं चाहती हूं कि महिला कलाकार और सांसद मेरा समर्थन करें।
 
उन्होंने पत्र में उम्मीद जताई कि अगर ऐसा होता है तो इससे समाज में बदलाव आएगा। वर्तिका के इस सुझाव को सोशल मीडिया पर भी समर्थन मिल रहा है।

निर्भया कांड के दोषियों को फांसी देने के लिए ओंकारेश्वर के रहने वाले एक पूर्व फौजी जल्लाद बनने के लिए तैयार हैं। इसके लिए पूर्व फौजी ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से अपील कर कहा है कि वह यह काम बिना किसी पैसे को करने लिए तैयार है बल्कि वे इस काम के लिए सरकारी खाते में अपने पास से 5 लाख रुपए जमा भी करेंगे।
 
गौरतलब है कि 16-17 दिसंबर 2012 की दरमियानी रात दक्षिण दिल्ली में एक चलती बस में छह लोगों ने 23 वर्षीय एक छात्रा का सामूहिक बलात्कार किया था। बर्बरता के बाद उसे सड़क पर फेंक दिया था। बर्बर हमले की शिकार छात्रा को निर्भया नाम दिया गया था। उसने 29 दिसंबर को अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
 
'निर्भया कांड' को अंजाम देने वाले 6 दोषियों में से एक रामसिंह ने तिहाड़ जेल में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। छठा आरोपी नाबालिग था और उसे किशोर न्याय बोर्ड ने दोषी ठहराया था। 3 साल की सजा पूरी करने के बाद उसे सुधार गृह से रिहा कर दिया गया था। शेष 4 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई थी। 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments