Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

12 दिन से अनशन पर बैठीं स्वाति मालीवाल की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Webdunia
रविवार, 15 दिसंबर 2019 (08:18 IST)
नई दिल्ली। महिला सुरक्षा को लेकर पिछले 12 दिन से राजघाट पर अनशन पर बैठीं दिल्ली महिला की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें LNJP अस्पताल ले जाया गया है। आज अनशन का 13वां दिन है। 
 
दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पूरे देश में 'दिशा विधेयक' तत्काल लागू करने की मांग की जिसमें महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों को 21 दिन के भीतर निस्तारित करने और मौत की सजा का प्रावधान है।

आमरण अनशन की वजह से अब तक उनका वजन करीब 6.3 किलो कम हो चुका है। शुक्रवार को डॉक्टरों ने जब उनकी जांच की तो ब्लड प्रेशर 90/70 पाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि स्वाति मालीवाल का ब्लड प्रेशर लगातार गिरता जा रहा है।
 
शुक्रवार को आंध्रप्रदेश विधानसभा ने विधेयक को पारित कर दिया। प्रस्तावित नए कानून को उस पशु चिकित्सक को श्रद्धांजलि के तौर पर आंध्रप्रदेश दिशा एक्ट क्रिमिनल लॉ (आंध्र प्रदेश अमेंडमेंट) एक्ट, 2019 नाम दिया गया है जिसकी हाल में तेलंगाना में बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी।
 
हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और जिंदा जलाने की घटना के बाद महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल अनशन पर बैठी हुई थीं। वे रेप को दोषियों को 6 महीने में फांसी देने की मांग कर रही थी।
 
आमरण अनशन पर बैठने से पहले स्वाति ने ट्वीट किया था- 'बहुत हो गया! नन्ही 6 साल की बेटी और हैदराबाद रेप पीड़िता की चीख़ें मुझे 2 मिनट बैठने नही दे रही। रेपिस्ट को हर हाल में 6 महीने में फांसी हो -इस कानून को लागू करवाने के लिए मैं कल से जंतर मंतर पे आमरण अनशन पे बैठ रही हूं। तब तक अनशन करूंगी जब तक महिलाओ को सुरक्षा की गैरंटी न मिलती!'

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments