Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

देश की स्मृद्धि के लिए नवाचार जरूरी : मोदी

Webdunia
शनिवार, 31 मार्च 2018 (00:09 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवाचार को दुनिया के समक्ष सभी चुनौतियों का समाधान बताते हुए शुक्रवार को कहा कि इससे देश की स्मृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त होता है। मोदी ने देशभर में 28 केन्द्रों पर हो रही स्मार्ट इंडिया हैकेथान को वीडियो कॉन्‍फ्रेन्स के जरिए संबोधित करते हुए कहा, 'नवाचार में दुनिया के समक्ष मौजूद चुनौतियों से निपटने की शक्ति है।


उन्होंने कहा कि हमें नए तरीके ढूंढने चाहिए, फिर उनका पेटेंट कराएं, इसके उत्पादन और उपलब्धता को आसान बनाएं और इसे लोगों तक ले जाएं। इस मार्ग पर चलकर देश को समृद्ध बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि छात्रों में नया करने की सोच ज्यादा होती है और इस तरह की सोच से अनुसंधान की इच्छा जाग्रत होती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नवाचार एक शब्द मात्र नहीं है और न ही किसी खास मौके या घटना तक सीमित है। यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। जिज्ञासा नवाचार का महत्वपूर्ण पहलू है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे सवाल पूछने से कभी न हिचकिचाएं।

उन्होंने कहा कि किस देश में कितना नवाचार हुआ है यह उसकी स्मृद्धि को आंकने का पैमाना है। उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद उन देशों ने ज्यादा तरक्की की जिन्होंने उच्च शिक्षा पर ज्यादा जोर दिया। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों को अधिक से अधिक स्वायत्ता दे रही है और इस दिशा में आगे बढते हुए उत्कृष्ट संस्थान बनाए जाने का काम किया जा रहा है।

मोदी ने कहा कि दुनिया में किसी एक के पास पूरा ज्ञान नहीं हो सकता और यह बात सरकारों पर भी लागू होती है। सरकारों की यह सोच रही है कि वे अकेले परिवर्तन ला सकती हैं, जो गलत है। परिवर्तन जनभागीदारी से ही लाया जा सकता है। किसी भी देश की सबसे बड़ी संपत्ति श्रमशक्ति और इच्छाशक्ति होती है। लोग अगर परिवर्तन लाने का फैसला कर लें तो सबकुछ संभव है।

मोदी ने कहा कि हर समस्या के समाधान के लिए उसकी जड़ को जानना और लीक से हटकर सोचने की जरूरत है। उन्होंने छात्रों से नई तकनीक के इस्तेमाल से देश की समस्याओं को मिटाने का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में सोचना चाहिए कि नवाचार से देशवासियों के जीवन को कैसे और बेहतर बनाया जा सकता है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा, आप जितने सपने देखना चाहते हैं, देखें लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए कदम भी उठाएं। युवा पीढ़ी के राष्ट्र निर्माण में भागीदारी पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि इससे नया भारत बनाने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के हैकेथान के आधे से ज्यादा प्रोजेक्ट पूरे किए जा चुके हैं और कई अन्य निकट भविष्य में पूरे होने वाले हैं। युवा बाढ़ राहत और जंगल में आग की स्थिति में राहत पहुंचाने के उपाय भी ढूंढने के प्रयास कर रहे हैं। संबोधन के बाद उन्होंने विभिन्न स्थानों पर हैकेथान में भाग ले रहे छात्रों के विचार सुने और उनके सवालों का भी जवाब दिया तथा उनसे स्थानीय समस्याओं के समाधान निकालने को भी कहा। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

આગળનો લેખ
Show comments