Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सीबीआई, ईडी अब पिंजड़े में बंद तोता-मैना नहीं बल्कि कानून का गहना हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

Webdunia
शुक्रवार, 23 सितम्बर 2022 (21:48 IST)
रामपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) अब पिंजड़े में बंद तोता-मैना नहीं, बल्कि कानून का गहना हैं।
 
नकवी ने कहा कि जो लोग जांच एजेंसियों, अदालत, सरकार और व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, वे खुद सवालों से घिरे हुए हैं। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि करप्शन के क्रांतिकारियों, बेइमानी के बाहुबलियों का बुरा वक्त चल रहा है, इसलिए वे बौखलाहट में बेबुनियाद बयानबहादुर बन बैठे हैं।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अब पिंजड़े में बंद तोता-मैना नहीं बल्कि कानून का गहना हैं। नकवी ने कहा कि मदरसों और वक्फ के सर्वे पर सवाल करने वाले सियासती साजिश के सूत्रधार हैं। भय और भ्रम का माहौल बनाकर लोगों का भावनात्मक शोषण करना इनकी फितरत है। किसी को न डरने की जरूरत है न डराने की। सभी के संवैधानिक अधिकार पूरी तरह से सुरक्षित हैं, उन पर कोई हमला नहीं हो सकता।
 
उनका कहना था कि पीएफआई जैसे कुछ संगठन देश के सौहार्द के ताने-बाने को ध्वस्त करने की सांप्रदायिक साजिश कर रहे हैं, जिसे सबको मिलकर नाकाम करना है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments