Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

CM डॉ. मोहन यादव की शिवसेना यूबीटी को नसीहत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 (15:00 IST)
MP Chief Minister Mohan Yadav advice to Shiv Sena UBT: मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत को नसीहत देते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना को लेकर लगातार भ्रम फैलाया जा रहा है, लेकिन यह योजना बंद नहीं होने वाली है। लगातार महिलाओं के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब से लाड़ली बहना योजना प्रारंभ हुई है, तब से लगातार हर महीने प्रदेश की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में सम्मान की यह राशि भेजी जा रही है।
 
सीएम यादव ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में हार के भय से उद्धव की पार्टी बहनों को बरगलाना चाहती है। बहनें ही इस चुनाव में इसका उत्तर देंगी। निश्चित रूप से महाराष्ट्र में भी यह योजना महिला सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कदम सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि संजय राउत खुद मध्यप्रेदश आकर लाड़ली बहना योजना की जानकारी ले सकते हैं। 
<

संजय राउत जरा मध्यप्रदेश आकर देखें...

जब से लाड़ली बहना योजना प्रारंभ हुई है, तब से लगातार हर महीने प्रदेश की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में सम्मान की यह राशि भेजी जा रही है।

महाराष्ट्र चुनाव में हार के भय से उद्धव की पार्टी बहनों को बरगलाना चाहती है, बहनें ही इस चुनाव में इसका… pic.twitter.com/eIashX7jI7

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 9, 2024 >
क्या कहा था संजय राउत ने : संजय राउत ने मध्य प्रदेश सरकार 'लाड़ली बहना योजना' को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था। राउत ने कहा था कि यह योजना देश के किसी भी हिस्से में सफल नहीं हो पाई है, यह केवल राजनीतिक खेल हैं। इस योजना से अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। यह योजना अगले महीने से बंद हो जाएगी। संजय राउत के इसी बयान पर सीएम यादव ने पलटवार किया है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश सरकार ने 2023 से लाड़ली बहना योजना लागू की थी। इस योजना के हर महीने महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर की जाती है। 
 
विश्व डाक दिवस की बधाई : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व की सबसे बड़ी डाक व्यवस्था भारतीय डाक विभाग के समस्त कर्मचारियों को विश्व डाक दिवस की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि आज भारतीय डाक सेवाएं संचार का माध्यम बनने के साथ ई-कॉमर्स, बैंकिंग सुविधा एवं डिजिटल इंडिया जैसी अनेक सरकारी योजनाओं को नागरिकों, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के निकट लाकर देश के विकास में अपना योगदान दे रही है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

Phulpur Assembly By election: सपा उम्मीदवार मुज्तबा सिद्दीकी ने नामांकन पत्र किया दाखिल

चक्रवात दाना का बाहरी बैंड पूर्वी तट से टकराया, ओडिशा में तेज बारिश

चक्रवात दाना के मद्देनजर ओडिशा में 288 बचाव दल तैनात, प्रशासन हाई अलर्ट पर

चक्रवाती तूफान दाना से ताजा हुईं चक्रवात फैलिन की खौफनाक यादें, कैसा था तबाही का मंजर?

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

આગળનો લેખ
Show comments