Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारत में Corona Vaccine की लगी 120 करोड़ से ज्यादा डोज

Webdunia
शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (18:07 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) टीकाकरण में पिछले 24 घंटे के दौरान 83.88 लाख से अधिक टीके लगे। इसके साथ ही 120.27 करोड से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 83 लाख 88 हजार 246 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके सायं ही शुक्रवार सुबह 7 बजे तक 120 करोड़ 27 लाख 3 हजार 659 कोविड टीके दिए जा चुके हैं। 
 
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 9868 कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं। अभी तक तीन करोड 39 लाख 77 हजार 830 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.33 प्रतिशत है।
 
पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 10549 नए मामले सामने आए हैं। देश में अभी एक लाख 10 हजार 133 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है।
<

120 करोड़ वैक्सीन डोज!

With over 120 crore #COVID19 vaccine doses administered so far, PM @NarendraModi Ji's #HarGharDastak campaign is further strengthening India's fight against the pandemic. pic.twitter.com/jpZaO3aOML

— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) November 25, 2021 >
यह संक्रमित मामलों का 0.32 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.89 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 488 लोगों की मृत्यु कोविड संक्रमण से हुई है। 
 
देश भर में पिछले 24 घंटों में कुल 11 लाख 81 हजार 246 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में कुल 63 करोड़ 71 लाख 6 हजार 9 कोविड परीक्षण किए हैं।

सम्बंधित जानकारी

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में आतंकी हमले में 4 की मौत, 2 जवान और 2 पोर्टर भी शामिल, 3 घायलों की हालत नाजुक

Maharashtra : कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों का किया ऐलान, कराड से पृथ्वीराज लड़ेंगे चुनाव

આગળનો લેખ
Show comments