Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

चमत्कार, नदी से मिली रामलला जैसी मूर्ति, दशावतार भी हैं अंकित

मूर्ति के साथ शिवलिंग भी मिला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 7 फ़रवरी 2024 (17:05 IST)
कृष्णा नदी से मिली मूर्ति 
वेंकटेश्वर जैसी है यह मूर्ति 
मूर्ति के चारों ओर दशावतार
 
कर्नाटक के रायचूर जिले के एक गांव में कृष्णा नदी से हाल ही में भगवान विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति मिली है। इसमें सभी दशावतार को उसकी ‘आभा’ चारों ओर उकेरे हुए हैं। इस मूर्ति के साथ एक प्राचीन शिवलिंग भी मिला है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह मूर्ति इस तथ्य को देखते हुए उल्लेखनीय है कि इस मूर्ति की विशेषताएं अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में हाल ही में प्रतिष्ठित ‘रामलला’ की मूर्ति से मिलती जुलती हैं।
 
दशावतार का वर्णन : रायचूर यूनिवर्सिटी में प्राचीन इतिहास और पुरातत्व के लेक्चरर डॉ. पद्मजा देसाई ने विष्णु की इस मूर्ति के बारे में बताया कि कृष्णा नदी बेसिन में पाई गई इस विष्णु मूर्ति में कई खास विशेषताएं हैं। उन्होंने कहा कि इस में भगवान विष्णु के चारों ओर की आभा मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिम्हा, वामन, राम, परशुराम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि जैसे ‘दशावतार’ को दर्शाया गया है।
 
क्या हैं विशेषताएं : मूर्ति की विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि इस मूर्ति में विष्णु खड़ी अवस्था में हैं और उनकी चार भुजाएं हैं। उनके दो ऊपरी हाथों में ‘शंख’ और ‘चक्र’ हैं, वहीं दो निचले हाथ (‘कटि हस्त’ और ‘वरदा हस्त’) वरदान देने की स्थिति में हैं।
 
गरूड़ की जगह महिलाएं : प्रसिद्ध पुरातत्वविद ने कहा कि यह मूर्ति वेंकटेश्वर से मिलती जुलती है, जैसा कि शास्त्रों में बताया गया है। हालांकि, इस मूर्ति में गरुड़ नहीं है, जो आमतौर पर विष्णु की मूर्तियों में पाया जाता है। इसके बजाय दो महिलाएं हैं। उन्होंने बताया, ‘चूंकि भगवान विष्णु को सजावट का शौक है, इसलिए मुस्कुराते हुए विष्णु की इस मूर्ति को मालाओं और आभूषणों से सजाया गया है।
 
डॉ. देसाई ने कहा कि यह मूर्ति किसी मंदिर के गर्भगृह की शोभा रही होगी। ऐसा प्रतीत होता है कि मंदिर को नुकसान पहुंचाने के दौरान इसे नदी में फेंका गया होगा. उनका मानना ​​है कि यह मूर्ति ईसा पश्चात 11वीं या 12वीं शताब्दी की है। इनपुट भाषा  (Photo courtesy : Twitter)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments