Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सौम्या विश्वनाथन को मिला इंसाफ, पांचों आरोपी दोषी

Webdunia
बुधवार, 18 अक्टूबर 2023 (15:01 IST)
Somya Vishwanathan news : दिल्ली की साकेत अदालत ने सौम्या विश्वनाथन हत्या मामलें में 4 आरोपियों रवि कपूर, अमित शुक्ला, अजय कुमार और बलजीत मलिक को दोषी करार दिया। चारों को मकोका प्रावधानों के तहत भी दोषी ठहराया गया। अदालत ने 5वें आरोपी अजय सेठी को चोरी की संपत्ति लेने का दोषी ठहराया। अदालत ने सजा के लिए 26 अक्टूबर की तारीख तय की।
 
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रवींद्र कुमार पांडे ने बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीलें पूरी होने के बाद 13 अक्टूबर को मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था।
 
क्या है मामला : सौम्या विश्‍वनाथन की 30 सितंबर 2008 में दक्षिण दिल्ली में देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वे अपनी कार से घर लौट रही थीं। इस मामले में दिल्ली पुलिस को पांचों आरोपियों के खिलाफ सबूत पेश करने में करीब 14 साल लग गए थे।
 
पुलिस ने दावा किया था कि इस हत्या का मकसद लूटपाट करना था। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलजीत मलिक, अजय कुमार और अजय सेठी को गिरफ्तार किया था। वे मार्च 2009 से पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त मकोका के तहत मामला दर्ज किया था।
 
कौन थीं सौम्या विश्‍वनाथन : सौम्या विश्वनाथन हेडलाइंस टुडे टीवी के आउटपुट डेस्क पर शिफ्ट सुपरवाइजर थीं। वे अपने ऑफीस का काम निपटाते हुए काफी लेट हो गईं। वे अपनी कार से घर के लिए रवाना हुई लेकिन कभी घर नहीं पहुंच सकीं।
Edited by : Nrapendra Gupta  

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

बॉक्सर स्नेहा वर्मा ने इंदौर का नाम रोशन किया

આગળનો લેખ
Show comments