Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

PAK ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

PAK ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
, रविवार, 8 सितम्बर 2019 (13:16 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी (Pakistan) सेना ने जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर रविवार सुबह बिना किसी उकसावे के अकारण ही भारतीय क्षेत्र को निशाना बनाकर छोटे हथियारों और मोर्टार से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
 
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तीनी सेना ने सुबह 10 बजे सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में बिना किसी उकसावे के गोलाबारी की तथा संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
 
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों और मोर्टार से सुंदरबनी तथा नौशेरा सेक्टर में अकारण गोलाबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका करारा जवाब दिया है। यह दूसरा दिन है जब पाकिस्तानी सेना ने भारतीय क्षेत्रों को निशाना बनाकर गोलाबारी की।
 
इससे पहले शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में अग्रिम चौकियों और गांवों पर गोलीबारी की थी और इसके साथ ही नियंत्रण रेखा (LOC) पर एक सप्ताह से रही शांति अशांति में बदल गई। शनिवार को कृष्णा घाटी क्षेत्र में सीमा पार से छोटे हथियारों से गोलीबारी और फिर मोर्टार से गोलाबारी की गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

काबुल में हुई बमबारी से खफा होकर डोनाल्ड ट्रंप ने तालिबान से रद्द की वार्ता