Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

फार्मास्युटिकल समूह पर छापेमारी में आईटी विभाग को मिली 550 करोड़ की बेहिसाबी आय

फार्मास्युटिकल समूह पर छापेमारी में आईटी विभाग को मिली 550 करोड़ की बेहिसाबी आय
, सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 (11:49 IST)
नई दिल्ली। आयकर विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है। विभाग ने हैदराबाद स्थित हेटरो फार्मास्युटिकल समूह पर हाल में की गई छापेमारी के बाद 550 करोड़ रुपए की बेहिसाबी आय का पता लगाया है और 142 करोड़ रुपए से अधिक नकद राशि जब्त की है। शनिवार को आधिकारिक सूत्रों ने यह दावा किया।
 
कंपनी के अधिकारियों से फिलहाल इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं मिल पाई है। आयकर विभाग द्वारा 6 अक्टूबर को करीब 6 राज्यों में लगभग 50 स्थानों पर छापे मारे थे। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में बताया कि छापेमारी के दौरान कई बैंक लॉकरों का पता चला जिनमें से 16 लॉकर चालू स्थिति में थे।
 
छापेमारी में अब तक 142.87 करोड़ की बेहिसाबी नकद राशि जब्त की गई है। इसने कहा कि पता लगाई गई बेहिसाबी आय अब तक तकरीबन 550 करोड़ रुपए तक की है। आधिकारिक सूत्रों ने इसे हैदराबाद के हेटरो फार्मा समूह से जुड़ा बताया है। सीबीडीटी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, बांदीपोरा जिलों में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर