Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, बांदीपोरा जिलों में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, बांदीपोरा जिलों में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर
, सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 (11:21 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और बांदीपोरा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले के वेरिनाग इलाके के खागुंड में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।
 
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि 1 पुलिसकर्मी घायल हो गया है। अभियान अब भी जारी है। उन्होंने बताया कि दूसरी मुठभेड़ बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके के गुंडजहांगीर में हुई, जहां लश्कर-ए-तैयबा का 1 आतंकवादी मारा गया।
 
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) के इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई है। वह शाहगुंड बांदीपोरा में हाल में हुई एक नागरिक की हत्या में शामिल था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अलीगढ़ : टेंपो के किराए को लेकर विवाद, ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई