Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आयकर विभाग ने कांग्रेस के बैंक खातों को किया फ्रीज, अपीलीय अधिकरण ने रोक हटाई

लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता जी जान से लड़ेगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024 (22:01 IST)
Income Tax Department freezes Congress's bank accounts : आयकर विभाग ने 210 करोड़ रुपए की रिकवरी की मांग का हवाला देते हुए कांग्रेस के प्रमुख खाते 'फ्रीज' कर दिए, हालांकि बाद में आयकर अपीलीय अधिकरण ने अगले सप्ताह सुनवाई होने तक उसके खातों पर से रोक हटा दी। कांग्रेस ने कहा कि अगर यह रोक नहीं हटती तो उसकी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती थीं।
 
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की घोषणा से कुछ हफ्ते पहले खातों पर लगी रोक को ‘लोकतंत्र पर तालेबंदी’ करार दिया और कहा कि अगर यह रोक नहीं हटती तो उसकी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती थीं। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने दावा किया कि आयकर विभाग और अपीलीय अधिकरण ने कहा है कि पार्टी को बैंक खातों में 115 करोड़ रुपए की राशि जमा रखनी होगी और इससे ऊपर की राशि ही खर्च की जा सकती है।
 
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, हमारी याचिका पर आयकर विभाग और आयकर अपीलीय अधिकरण ने कहा है कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि 115 करोड़ रुपए बैंक खातों में रखे जाएं। हम उससे ऊपर की राशि ही खर्च कर सकते हैं। इसका मतलब है कि 115 करोड़ रुपए ‘फ्रीज’ कर दिए गए हैं। यह 115 करोड़ रुपए की राशि हमारे चालू खाते से कहीं अधिक है।
 
आयकर विभाग के आदेश के खिलाफ अधिकरण के समक्ष उपस्थित हुए पार्टी नेता एवं अधिवक्ता विवेक तन्खा ने कहा कि पार्टी को अब अपने बैंक खाते संचालित करने की अनुमति दे दी गई है। अंतिम निर्णय लेने से पहले अधिकरण अगले बुधवार को मामले की सुनवाई करेगा। तन्खा ने कहा कि उन्होंने अधिकरण को बताया कि यदि पार्टी के खाते ‘फ्रीज’ रहेंगे तो कांग्रेस चुनाव के उत्सव में भाग नहीं ले सकेगी।
 
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने विपक्षी दल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत की जनता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरा कार्यकाल दिए जाने के बाद कांग्रेस के नेताओं के पास अपने पसंदीदा विषयों पर विचार रखने के लिए बहुत समय होगा। उन्होंने कहा कि जब मोदी रिकॉर्ड अंतर से तीसरी बार जीतेंगे तो राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेता लोकतंत्र, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और न्यायपालिका पर बात करने के लिए विदेश यात्रा कर सकते हैं।
210 करोड़ रुपए की रिकवरी की मांग : इससे पहले, माकन ने दावा किया था कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से कुछ दिनों पहले वर्ष 2018-19 के आयकर रिटर्न को आधार बनाकर उसके कई बैंक खातों को ‘फ्रीज’ कर दिया गया तथा उससे 210 करोड़ रुपए की रिकवरी की मांग की गई है। माकन ने यह भी कहा था कि पार्टी की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस के खातों पर भी रोक लगाई गई है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया था कि कुल नौ खाते ‘फ्रीज’ किए गए।
 
बैंक खातों के ‘फ्रीज’ किए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार किए। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, सत्ता के नशे में चूर मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खाते फ्रीज कर दिए हैं। यह लोकतंत्र पर गहरा आघात है।
 
उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा ने जो असंवैधानिक धन इकट्ठा किया है, उसका इस्तेमाल वे चुनाव में करेंगे, लेकिन हमने क्राउडफंडिंग के जरिए जो पैसा इकट्ठा किया है, उसे सील कर दिया जाएगा। इसीलिए हमने कहा है कि भविष्य में कोई चुनाव नहीं होंगे!
इस अन्याय व तानाशाही के खिलाफ पुरजोर तरीके से लड़ेंगे : खरगे ने कहा, हम न्यायपालिका से अपील करते हैं कि इस देश में बहुदलीय व्यवस्था को बचाएं और भारत के लोकतंत्र को सुरक्षित करें। हम सड़कों पर उतरेंगे और इस अन्याय व तानाशाही के खिलाफ पुरजोर तरीके से लड़ेंगे। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, डरो मत मोदी जी, कांग्रेस धन की ताकत का नहीं, जन की ताकत का नाम है। हम तानाशाही के सामने न कभी झुके हैं, न झुकेंगे। भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता जी जान से लड़ेगा।
 
भारत में लोकतंत्र पर पूरी तरह से तालाबंदी कर दी गई है : माकन ने शुक्रवार को कहा था, यह जानकर आप लोगों को आश्चर्य और दुख होगा कि भारत में लोकतंत्र पर पूरी तरह से तालाबंदी कर दी गई है। हम लोगों को परसों (14 फरवरी को) यह जानकारी मिली कि हम जो चेक जारी कर रहे हैं, बैंक उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं। जब हम लोगों ने आगे छानबीन की तब पता चला कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।
 
उन्होंने दावा किया कि यह कांग्रेस पार्टी के खाते ‘फ्रीज’ नहीं हुए हैं, बल्कि देश का लोकतंत्र ‘फ्रीज’ हो गया है। माकन ने सवाल किया, लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने में जब सिर्फ दो हफ्ते रह गए हैं तो ऐसे समय में कांग्रेस के खाते फ्रीज करके सरकार क्या दिखाना चाहती है? उन्होंने कहा था कि गुरुवार शाम भारतीय युवा कांग्रेस के खाते भी ‘फ्रीज’ कर दिए गए।
 
कांग्रेस के कोषाध्यक्ष ने कहा कि 2018-19 के आयकर रिटर्न के आधार पर 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी गई है। उन्होंने दावा किया कि अगर किसी के खाते सील होने चाहिए तो भारतीय जनता पार्टी के होने चाहिए क्योंकि उन्होंने ‘असंवैधानिक’ चुनावी बॉन्ड के जरिए कॉर्पोरेट जगत से पैसे लिए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments