Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आंखों में आंसू लिए अदालत में बोली राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत...

Webdunia
बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 (18:35 IST)
पंचकूला (हरियाणा) पंचकूला की एक अदालत ने हनीप्रीत इंसां को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। उस हिंसा में 41 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे।
       
प्रियंका तनेजा (36) उर्फ हनीप्रीत खुद को डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की दत्तक पुत्री बताती है। हनीप्रीत को कल पंजाब में जिरकपुर-पटियाला मार्ग से गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को अब हनीप्रीत को अदालत में पेश किया गया, तब उसकी आंखों में आंसू थे।  
 
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रोहित वत्स की अदालत में एक घंटे से अधिक समय तक चली सुनवाई के बाद हनीप्रीत के वकील एस के गर्ग नरवाना ने संवाददाताओं को बताया, ‘उन्होंने (हरियाणा पुलिस ने) 14 दिन की रिमांड मांगी और दलीलों के बाद अदालत ने हनीप्रीत को छह दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया।’
 
हनीप्रीत को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंचकूला अदालत के समक्ष पेश किया गया। एक अन्य महिला सुखदीप कौर को भी छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। सुखदीप को हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत के साथ गिरफ्तार किया था। हनीप्रीत का नाम उन 43 लोगों की सूची में शीर्ष पर था जो हिंसा के सिलसिले में राज्य पुलिस द्वारा वांछित थे।
 
बचाव पक्ष के वकील ने कहा, ‘पुलिस का दावा है कि 25 अगस्त को हिंसा भड़काने के लिए एक साजिश रची गई। वह (हनीप्रीत) किसी साजिश में शामिल नहीं थी। कैसे वे साजिश में उसे फंसा सकते हैं।’ हनीप्रीत अदालत कक्ष में हाथ जोड़े खड़ी थी। उसने खुद को बेगुनाह बताया। उसकी आंखों में आंसू थे।
 
उसके वकील ने कहा, ‘हनीप्रीत डेरा प्रमुख की दोषसिद्धि के बाद उनके साथ थी। किसी भी तरीके से वह हिंसा भड़काने में शामिल नहीं थी।’ अभियोजन पक्ष ने यह दावा करते हुए हनीप्रीत की 14 दिन की  पुलिस रिमांड की मांग की कि वह मामले में कम से कम चार से पांच मुख्य आरोपियों को जानती थी।
 
इससे पहले, हनीप्रीत और सुखदीप कौर को चंडीमंदिर थाने से पंचकूला अदालत परिसर लाया गया। हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। कमांडो समेत सुरक्षाकर्मियों को अदालत परिसर और पुलिस थाने में तैनात किया गया था। हनीप्रीत को कल चंडीमंदिर थाने लाया गया था। वहां उससे हरियाणा पुलिस के दल ने पूछताछ की थी।
 
पंचकूला के पुलिस आयुक्त एएस चावला ने कल रात बताया था कि पूछताछ के दौरान हनीप्रीत ने काफी कुछ खुलासा नहीं किया। हरियाणा पुलिस कल रात उसे चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल ले गई थी। चावला ने कहा था, ‘(राम रहीम की दोषसिद्धि) के बाद हुई हिंसा में उनकी भूमिका की जांच की जाएगी।’
 
पुलिस का यह भी कहना था कि हिंसक घटनाओं की तह तक पहुंचने के लिए अधिक समय की जरूरत है। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत के 25 अगस्त को राम रहीम को बलात्कार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद कई राज्यों में हिंसा भड़की थी, जिसमें 41 लोग मारे गए थे। 
      
हनीप्रीत ने कल गिरफ्तारी से पहले कुछ टेलीविजन चैनलों को दिए साक्षात्कार में स्वयं और राम रहीम को निर्दोष बताया था। राम रहीम के साथ रिश्तों को लेकर हो रही चर्चा पर हनीप्रीत ने कहा था कि उसका उनके साथ 'पिता' और 'पुत्री' का रिश्ता है। हिंसा के बाद से फरार चल रही हनीप्रीत ने पिछले सप्ताह दिल्ली उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments