Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

farmers protest: किसानों के विरोध प्रदर्शन से दिल्ली-नोएडा सीमा पर लगा भारी जाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024 (15:28 IST)
Heavy jam on Delhi-Noida border: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (National Capital Region) के नोएडा और ग्रेटर नोएडा के किसानों के व्यापक विरोध प्रदर्शन (protest) को देखते हुए दिल्ली-उत्तरप्रदेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है जिसके बाद गुरुवार को वाहनों का भारी जाम (jam) लग गया। अधिकारियों ने नई दिल्ली में यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि सरिता विहार में कई दोपहिया और चार पहिया वाहन जाम में फंस गए जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-नोएडा राजमार्ग पर भी बड़ी संख्या में वाहनों के जाम में फंसे होने की सूचना है।
 
दिल्ली-उत्तरप्रदेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई : अधिकारियों ने इस बीच बताया कि किसानों के व्यापक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी खासकर दिल्ली-उत्तरप्रदेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए यातायात व्यवस्था में भी कुछ बदलाव किया गया है और लोगों को कुछ मार्गों पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न सीमा प्रवेश बिंदुओं पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसी को भी कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के साथ-साथ भारी सुरक्षा बल पहले से ही तैनात किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि दिल्ली-हरियाणा और दिल्ली-उत्तरप्रदेश को जोड़ने वाले सीमावर्ती क्षेत्रों पर अवरोधक लगाए गए हैं। दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, गुरुवार को सोनिया विहार, डीएनडी, चिल्ला, गाजीपुर, सभापुर, अप्सरा और लोनी बॉर्डर से जुड़े मार्गों पर भारी यातायात होने की आशंका है। यात्रियों से कहा गया है कि वे अपनी यात्रा टाल दें या तदनुसार योजना बनाएं।
 
धारा 144 लागू : नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसानों के विरोध प्रदर्शन से पहले गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बुधवार एवं गुरुवार के लिए दंड प्रक्रिया संहिता धारा 144 लागू कर दी है। पुलिस ने यातायात संबंधित एक दिशानिर्देश भी जारी किया जिसमें ट्रैक्टरों पर किसानों के आंदोलन के मद्देनजर यात्रियों को दोनों शहरों में कुछ मार्गों पर मार्ग परिवर्तन के प्रति आगाह किया गया।
 
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसान समूह दिसंबर 2023 से स्थानीय विकास प्राधिकरणों द्वारा अधिग्रहीत अपनी भूमि के बदले बढ़े हुए मुआवजे और विकसित भूखंडों की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 20 लाख का इनाम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

આગળનો લેખ
Show comments