Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कौन है देवप्रकाश मधुकर, जिसे हाथरस भगदड़ मामले में किया गया है गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 6 जुलाई 2024 (07:45 IST)
Hathras stampede case : हाथरस भगदड़ कांड के मुख्य आरोपी और भोले बाबा के मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ के बाद से मधुकर फरार था। इस  दर्दनाक हादसे में 121 लोग मारे गए थे। ALSO READ: हाथरस भगदड़ कांड का मुख्‍य आरोपी देवप्रकाश मधुकर पुलिस के शिकंजे में
 
भोले बाबा के 2 जुलाई के सत्संग का मुख्य सेवादार मधुकर पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में एकमात्र नामजद आरोपी है। हादसे के दिन से ही फरार चल रहे मधुकर पर पुलिस ने एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी। मधुकर को शनिवार को हाथरस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एक वीडियो संदेश में मधुकर के वकील ए पी सिंह ने दावा किया कि उनके मुवक्किल ने दिल्ली में आत्मसमर्पण कर दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सिंह ने कहा कि आज हमने देवप्रकाश मधुकर का आत्मसमर्पण करा दिया है, क्योंकि उनका यहां इलाज चल रहा था, इसलिए दिल्ली में पुलिस, एसआईटी और एसटीएफ को बुलाया गया।
 
मधुकर एटा जिले में कनिष्ठ अभियंता के रूप में काम करता है। बताया जाता है कि देव प्रकाश के नाम से से भोले बाबा के सत्संग के आयोजन की अनुमति ली गई थी। इसीलिए पुलिस ने उसे मुख्‍य आरोपी बनाया था। 
 
सिकंदरा राऊ इलाके के दमादपुरा का रहने वाला मधुकर भोले बाबा का कट्टर अनुयायी है। पहले वह एटा में ही रहता था लेकिन 10 वर्ष पहले वह हाथरस आ गया। यहां वह भोले बाबा की मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम समिति से जुड़ गया। धीरे-धीरे सत्संग आयोजन से जुड़े कार्यों में उसकी लगन को देखते हुए उसे मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी मिल गई।
 
हाथरस भगदड़ मामले में उसे आरोपी बनाए जाने से कई लोग नाराज है। दमादपुरा से भगदड़ स्थल फुलराई गांव तक पहुंचने में बमुश्किल पांच मिनट लगते हैं। 
 
पड़ोस में रहने वाले कानून के एक छात्र को लगता है कि मधुकर को मुख्य आरोपी के रूप में मामले में झूठा फंसाया जा रहा है, जबकि बाबा बच गया है। अखिलेश ने कहा कि क्या वह (मधुकर) सभी लोगों को 'सत्संग' के लिए बुलाने उनके घर गया था? बाबा की वजह से लोग आए थे, लेकिन वह मौके से भाग गया।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan : त्यौहारों से पहले हिंदू और सिख परिवारों को मिलेगी नकद राशि, पंजाब प्रांत की सरकार ने किया ऐलान

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

उत्तराखंड में केदारनाथ उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Canada : ओवन के अंदर मृत मिली महिला, स्‍टोर में करती थी काम, जांच में जुटी पुलिस

આગળનો લેખ
Show comments