Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कांग्रेस को बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी पार्टी, राहुल पर लगाया गंभीर आरोप

Webdunia
शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (11:48 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस को शुक्रवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब वरिष्‍ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। आजाद ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को 5 पन्नों का इस्तीफा भेजा है।
 
आजाद लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। उन्होंने अपने इस्तीफे में आरोप लगाया कि कांग्रेस रिमोट से चल रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अपमान का आरोप लगाया।
 
उल्लेखनीय है कि 17 अगस्त को गुलाम नबी आजाद ने जम्मू कश्मीर में पार्टी की प्रचार समिति का प्रमुख बनने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आजाद के करीबी माने जाने वाले विकार रसूल वानी को अपनी जम्मू-कश्मीर इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
 
आजाद कांग्रेस के 'जी 23' समूह के प्रमुख सदस्य थे। यह समूह पार्टी नेतृत्व का आलोचक रहा है और एक संगठनात्मक बदलाव की मांग करते आया है। आजाद को राज्यसभा से सेवानिवृत्त होने के बाद दोबारा उच्च सदन में नहीं भेजा गया था।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

दिग्विजय और जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, 55 हजार डॉलर की मांगी फिरौती

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

पीएम मोदी ने की डिजिटल अरेस्ट की चर्चा, बताया कैसे करें सुरक्षा?

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव बोले- आदिवासियों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में रोचक होगा मुकाबला, आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा मैदान में

हैदराबाद में पटाखा दुकान में भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक, मची अफरातफरी

इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खरीदा स्वेटर

दिग्विजय और जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

આગળનો લેખ
Show comments