Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भरूच जिले में बाढ़ से हाल बेहाल, क्या है इसका पीएम मोदी के जन्मदिन से कनेक्शन?

gujarat flood
, मंगलवार, 19 सितम्बर 2023 (07:49 IST)
Gujrat News in Hindi : गुजरात में भारी बारिश की वजह से नर्मदा उफान पर है। भरूच में बाढ़ से हालात नजर आ रहे हैं। कई इलाके जलमग्न नजर आ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भरूच जिले के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति भाजपा सरकार की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर खुश करने के कारण हुई।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल इस मौके का जश्न मनाने के लिए रविवार सुबह एकता नगर पहुंचे और बांध पर पूजा कर पानी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।
 
कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा ने 17 सितंबर को सरदार सरोवर बांध से नर्मदा नदी में अचानक पानी छोड़ दिया गया जबकि पानी को धीरे-धीरे छोड़ा जाना था।
 
सत्तारूढ़ भाजपा ने हालांकि आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि नर्मदा जिले में एकता नगर के पास स्थित बांध में पीछे से महज 36 घंटों में अत्यधिक पानी आ गया था। इस कारण अधिकारियों को 17 सितंबर (मोदी के जन्मदिन) को मजबूर होकर 18 लाख क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ा।
 
इस मानसून में पहली बार नर्मदा नदी पर स्थित सरदार सरोवर बांध रविवार सुबह यानी 17 सितंबर को अपने पूर्ण जलस्तर (एफआरएल) 138.68 मीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के जलग्रहण क्षेत्रों से आए अतिरिक्त पानी को छोड़ने के लिए अधिकारियों को 30 में से 23 फाटकों को खोलना पड़ा। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मुंबई में गणपति महोत्सव की धूम, शानदार थीम पर सजे गणेश पंडाल