Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भाजपा को 2021-22 में मिले 1917 करोड़, जानिए कांग्रेस ने जुटाया कितना फंड?

भाजपा को 2021-22 में मिले 1917 करोड़, जानिए कांग्रेस ने जुटाया कितना फंड?
, बुधवार, 18 जनवरी 2023 (08:30 IST)
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को राजनीतिक दलों की 2021-22 की आय-व्यय की वार्षिक रिपोर्ट को सार्वजनिक किया। इसमें कहा गया है कि भाजपा ने वित्त वर्ष 2021-22 में 1917.12 करोड़ रुपए जुटाए जबकि कांग्रेस को कुल 541.27 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। कांग्रेस इस वर्ष फंड जुटाने के मामले में तीसरे नंबर पर रही।
 
सत्तारूढ़ भाजपा को वित्त वर्ष 2021-22 में विभिन्न मद से कुल 1,917.12 करोड़ रुपए का योगदान मिला और 854.46 करोड़ रुपए का व्यय हुआ। भाजपा ने चुनावी बॉन्ड के माध्यम से 1,033.7 करोड़ रुपए का योगदान प्राप्त किया।

तृणमूल कांग्रेस ने इस दौरान विभिन्न मदों से 546 करोड़ रुपए जुटाए। 2020-2021 में पार्टी ने मात्र 74.4 करोड़ रुपए जुटाए थे। पार्टी भंड जुटाने के मामले में कांग्रेस को पीछे छोड़ भाजपा के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गई।
 
विपक्षी दल कांग्रेस ने वित्त वर्ष 2021-22 की अपनी वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में अपना खर्च 400.41 करोड़ रुपए और प्राप्तियां 541.27 करोड़ रुपए बताई हैं। कांग्रेस ने 347.99 करोड़ रुपए का अनुदान, दान और योगदान दिखाया है।
 
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने वित्त वर्ष 2021-22 की अपनी वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में 2.87 करोड़ जमा और 1.18 करोड़ रुपये का व्यय दिखाया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

वैज्ञानिकों ने मोड़ा, गिरती आसमानी बिजली का रास्ता