Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दिग्विजय सिंह के लिए बंद हों मंदिरों के दरवाजे, भोपाल में मंदिरों के बाहर लगे पोस्टर

विकास सिंह
गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 (09:50 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भगवा और मंदिरों को लेकर दिए विवादित बयान के बाद अब प्रदेश की सियासत गरम हो गई है। भोपाल में देर रात कई मंदिरों के बाहर दिग्विजय सिंह के विरोध में पोस्टर लगाकर उनके मंदिरों में प्रवेश को प्रतिबंध करने की मांग की गई। राजधानी के कई मंदिरों के बाहर जो पोस्टर लगाए गए हैं, उसमें दिग्विजय सिंह को 'हिन्दू विरोधी' बताते हुए उनके लिए मंदिरों के दरवाजे बंद करने करने की मांग की गई है।
 
अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि ये पोस्टर किसकी तरफ से लगाए गए? लेकिन पोस्टर में निवेदक की जगह 'हिन्दू समाज' लिखा हुआ है। राजधानी में देर रात लगाए गए ये पोस्टर किसी मंदिर के सामने नहीं, कई मंदिरों परशुराम मंदिर, हनुमान मंदिर और सांईं मंदिर की दीवारों के बाहर चस्पा किए गए हैं।
 
इस पोस्टरों के लगने के बाद एक बार फिर सियासत गर्मा गई है। इससे पहले पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक विश्वास सांरग ने बुधवार को साधु-संतों और मंदिर प्रशासकों से दिग्विजय सिंह के मंदिर जाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। विश्वास सांरग ने संतों से अपील की थी कि अगर दिग्विजय सिंह मंदिर जाएं तो उनका बहिष्कार करें। पूर्व मंत्री के इस बयान के बाद देर रात राजधानी के मंदिरों के बाहर पोस्टर लगने से अब सियासी पारा चढ़ गया है।
 
ALSO READ: दिग्गी के बिगड़े बोल, भगवा पहनकर मंदिरों में हो रहे हैं दुष्कर्म
 
मंदिरों में कही थी रेप की बात : भोपाल में कमलनाथ सरकार की तरफ से हुए संत समागम में दिग्विजय ने भगवा और मंदिरों को लेकर विवादित बयान दिया था। कार्यक्रम में देशभर से आए साधु-संतों को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा था कि आज भगवा पहनकर मंदिरों में रेप हो रहे हैं। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने भगवा वस्त्र पर तंज कसते हुए कहा था कि आज भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं। दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद काफी सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया था।
 
भाजपा ने इसे कांग्रेस और दिग्विजय सिंह की सोच बताया था, वहीं बुधवार को देशभर में दिग्विजय सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे। ऐसा नहीं है कि दिग्विजय सिंह भगवा को लेकर पहली बार विवादों में रहे हैं। इससे पहले भी वे कई बार भगवा को लेकर अपने बयानों के चलते चर्चा में रह चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

क्‍या है Cyclone Dana, क्‍या है इसका अर्थ और किसने रखा ये नाम?

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

આગળનો લેખ
Show comments