Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

युद्ध अभ्यास में अमेरिकी सैनिकों के बैंड ने बजाया भारत का राष्ट्रगान (वीडियो)

युद्ध अभ्यास में अमेरिकी सैनिकों के बैंड ने बजाया भारत का राष्ट्रगान (वीडियो)
, गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 (08:56 IST)
भारत और अमेरिकी सेनाओं का सबसे बड़ा युद्ध अभ्यास वाशिंगटन डीसी के नजदीक ज्वॉइंट बेस लुईस मैककॉर्ड में 5 सितंबर से 18 सितंबर तक चला। समापन दिवस पर अमेरिकी सैनिकों के बैंड ने भारतीय राष्ट्रगान गाकर सभी को चौंका दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
युद्ध अभ्यास 2019 के तहत भारतीय सैनिकों ने अमेरिकी सेना के साथ अपना रणकौशल का प्रदर्शन किया। इस अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिक असम रेजिमेंट के मार्चिंग गीत 'बदलूराम का बदन' पर डांस करते दिखे। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 
 
इस युद्ध अभ्यास में साझा युद्धकौशल, आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई और आपसी समन्वय पर जोर दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच आतंक विरोधी ऑपरेशन में दक्षता को वृद्धि करना है।
 
भारतीय और अमेरिकी सैनिकों ने युद्ध अभ्यास 2019 के तहत हॉवित्जर तोप और चिनूक हेलीकॉप्टर पर साझा अभ्यास किया। इस अभ्यास के बाद अक्टूबर में चीन की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश में हिम विजय अभ्यास में भी चिनूक और हॉवित्जर तोप इस्तेमाल किए जाएंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि यह अमेरिका और भारत का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास है। इसका आयोजन पिछले 15 वर्षों से किया जा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

तोड़फोड़ और लूट के आरोप में आजम खान पर फिर दर्ज हुआ मुकदमा